#4 पत्र : मोतीलाल नेहरू की ओर से

मोतीलाल नेहरू की ओर से
[आरा से 27 फरवरी 1920 को मेरे नाम भेजे गये पिताजी के पत्र से]
                                     
    जहाँ तक गांधीजी के राजनैतिक विचारो के प्रतिपादन करने की बात है, मैं उनके प्रति आदर रखते हुए भी उन विचारो को महज इसलिए मानने को तैयार नहीं हूँ कि वे उनके विचार हैं | मैं दास को पहले ही सचेत कर चूका हूँ कि हमे जोरदार खीचतान के लिए तैयार रहना चाहिए | गांधीजी शास्त्री से बातें करने दिल्ली जा रहे हैं | उनका मालवीय से लगातार ताल्लुक और उनसे आम रजामंदी हमारे दल के लिए अच्छी निशानी नहीं है और न खुद गांधीजी के ही लिए वह बहुत शुभ बात है | अपनी लोकप्रियता पर हद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं | श्रीमती बेसेंट इसकी कीमत चुका रही हैं और दूसरो के साथ भी ऐसा ही हुआ है | मुझे बहुत दुःख होगा, अगर यही बात गांधीजी के साथ हुई | अपनी मौजूदा हालत में मुझे किसी के भी राजनैतिक विचारों से झगड़ा करने का अधिकार नहीं, फिर गांधीजी और मालवीयजी जैसे प्रतिष्ठित लोगों से तो झगड़ा करने की बात और भी कम है, लेकिन जिस ढंग से देश शवल अख्तियार कर रहा है, उसकी तरफ से मैं आखें नहीं मूंद सकता | अधिकारियों या नरम दलवालो से समझौता करने की कोशिश का नतीजा बर्बादी होगा, भले ही वह किसी के जरिये हो | जो हालत है उसके बारे में मेरी अपनी राय तो यह है |

#4 Letter : FROM MOTILAL NEHRU

FROM MOTILAL NEHRU

[Extract from letter from MOTILAL NEHRU to JAWAHARLAL from Arrah, dated 27th February 1920.]

As for the formulation of Gandhiji's political views, much as I respect him, I am not prepared to accept them simply because they come from him. I have already warned Das that we must be prepared for a big tussle. Gandhiji's going to Delhi for a talk with Shastri, his constant association and general agreement with Malaviya are no good omens for our party. Neither are they very good omens for Gandhiji himself. There is such a thing as trusting too much to one's popularity. Mrs. Besant is paying for it, and others have done the same. It will be a great grief to me if Gandhiji follows suit. As at present situated I have no right to quarrel with anybody for his political views much less with persons of the eminence of Gandhiji and Malaviya but I cannot shut my eyes to the manner in which the country is shaping itself. Any attempt to compromise with the authorities or the moderates is bound to result in disaster by whomsoever made. This is my reading of the situation.